Covid-19 “दो गज की दूरी” डिवाइस बनाने का श्रेय अलीगढ़ के श्रेय अग्रवाल को

उत्तर प्रदेश,अलीगढ़। देश वैश्विक कोरोना महामारी से लड़ रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी देश को संबोधित करते हुए प्रत्येक नागरिक को “दो गज की शारीरिक दूरी” बनाने की अपील किया था। अलीगढ़ के बीटेक छात्र ने अपील को इंजीनियरिंग में अप्लाई कर दूरी बनाने का सटीक माध्यम के लिए एक डिवाइस तैयार किया है, जो कि लोगों को शारीरिक दूरी बनाने के लिए सायरन के साथ इंडिकेट करेगा जो कि दूरी बनाने में सहायक होगा। देश का प्रत्येक नागरिक अपनी योग्यता व क्षमता अनुसार महामारी से बचाव सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक हो रहा है देश के वैज्ञानिक कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने के शोध कार्यों में लगा हुआ है।
Covid-19 “दो गज की दूरी” डिवाइस बनाने का श्रेय अलीगढ़ के श्रेय अग्रवाल को
अलीगढ़ के बीटेक छात्र श्रेय अग्रवाल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है जो लोगों के बीच 2 गज से कम दूरी होने पर रेड सिग्नल के साथ अलार्म से लोगों को अलर्ट करता है और लोग जैसे ही आपस में 2 गज की दूरी बना लेते हैं सिग्नल बंद हो जाता है। बीटेक के छात्र श्रेय अग्रवाल ने कहा कि इंजीनियरिंग (B-tech) का छात्र होने के नाते मैंने और मेरे दोस्त पीयूष काचवाल ने मिलकर एक डिवाइस तैयार किया है। अगर कोई भी व्यक्ति इसकी रेंज के अंदर आएगा तो ये साइरन देना शुरू कर देगा।
