भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

श्री इंदु शेखर चतुर्वेदी ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में सचिव पद का कार्यभार संभाला

0 26


श्री इंदु शेखर चतुर्वेदी (आईएएस) ने आज नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया। श्री चतुर्वेदी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के झारखंड कैडर से संबद्ध अधिकारी हैं। उन्‍होंने मंत्रालय में श्री आनंद कुमार का स्‍थान लिया है, जो पहले ही संस्‍कृति मंत्रालय में सचिव का पद का कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं।

औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने के बाद श्री चतुर्वेदी ने मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों से मुलाकात की और मंत्रालय के कार्यों और उसके समक्ष मौजूद मामलों का जायजा लिया।

इस नियुक्ति से पहले, श्री चतुर्वेदी जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, झारखंड सरकार में अपर मुख्‍य सचिव और अपर सचिव (जलवायु परिवर्तन विभाग) पर सेवाएं प्रदान कर रहे थे।

श्री चतुर्वेदी ने आईआईटी कानपुर से इलैक्‍ट्रीकल इंजीनियरिंग में बी-टैक किया है और हार्वर्ड यूनि‍वर्सिटी (अमेरिका) से अंतर्राष्‍ट्रीय विकास में स्‍नातकोत्‍तर शिक्षा प्राप्‍त की है। उन्‍होंने झारखंड सरकार और भारत सरकार में फील्‍ड एवं नीतिगत स्‍तर पर विभिन्‍न पदों पर कार्य किया है। वह प्रधानमंत्री कार्यालय, आर्थिक कार्य विभाग, वित्‍त मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव या समकक्ष पद पर कार्य किया है। उन्‍हें योजना आयोग, कृषि मंत्रालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेन्‍शन मंत्रालय जैसे अन्‍य विभागों में कार्य करने का व्‍यापक अनुभव है। श्री चतुर्वेदी ने वित्‍तीय प्रबंधन, सामुदायिक संघटन एवं सहभागितापूर्ण प्रबंधन तकनीकों में भी प्रशिक्षण ग्रहण किया है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More