भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक सड़क दुर्घटना में हुई उ0प्र0 के प्रवासी श्रमिको की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

0 25

मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों से उ0प्र0 लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों से पैदल, ट्रक, बाइक अथवा अन्य साधनों से यात्रा न करने की अपील की राज्य सरकार प्रवासी श्रमिकों की सम्मानजनक, सुरक्षित और शीघ्र वापसी के प्रबन्ध कर रही है ।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक सड़क दुर्घटना में हुई उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न राज्यों से उत्तर प्रदेश लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों से अपील की है कि वे पैदल, ट्रक, बाइक अथवा अन्य साधनों से यात्रा न करें। राज्य सरकार उनकी सम्मानजनक, सुरक्षित और शीघ्र वापसी के प्रबन्ध कर रही है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More