मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से नरसिंहपुर क्षेत्र (म0प्र0) में एक मार्ग दुर्घटना में घायल उत्तर प्रदेश के श्रमिकों का इलाज करवाने का अनुरोध किया
मृतकाश्रितों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 02-02 लाख रुपए की सहायता तत्काल उपलब्ध कराने की घोषणा
मध्य प्रदेश से सभी मृतकों के पार्थिव शरीर जनपद झांसी में प्राप्त कर उन्हें उनके गृह जनपद पहुंचाकर सम्बन्धित परिजनों को सौंपने के निर्देश
सभी घायलों के इलाज का खर्च उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा : मुख्यमंत्री

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से उनके राज्य के नरसिंहपुर क्षेत्र में एक मार्ग दुर्घटना में घायल उत्तर प्रदेश के श्रमिकों का इलाज करवाने का अनुरोध किया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने मृतकाश्रितों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 02-02 लाख रुपए की सहायता तत्काल उपलब्ध कराने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मध्य प्रदेश से सभी मृतकों के पार्थिव शरीर जनपद झांसी में प्राप्त कर उन्हें उनके गृह जनपद पहुंचाकर सम्बन्धित परिजनों को सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी घायलों के इलाज का खर्च उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
