कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए अयोध्या मंडल के सभी जिलों के लिए अलग-अलग विशेष सचिवों की तैनाती
अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। मण्डलायुक्त अयोध्या श्री एमपी अग्रवाल ने बताया है कि शासन से प्राप्त निर्देशानुसार मण्डल के पांचों जनपद के लिए कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं जिसमें कम्युनिटी किचन, शेल्टर हो व अन्य प्रदेशों से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों और क्वारंटीन सेंटर्स की व्यवस्था की रिपोर्ट दी जायेगी।
इस कार्य के लिए उत्तर उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव स्तर के अधिकारी नामित किए गये हैं जिसमें अयोध्या के लिए मनोज कुमार विशेष सचिव मोबाइल नंबर 7800007373, अम्बेडकर नगर गिरिजेश त्यागी विशेष सचिव 9451591440, सुल्तानपुर डॉ. अशोक चन्द्र विशेष सचिव 9412485399, अमेठी अखिलेश कुमार मिश्र विशेष सचिव 9412200877, बाराबंकी राजेश कुमार विशेष सचिव मोबाइल नंबर 7060449988 शामिल हैं। ये अधिकारी संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी से सम्पर्क करके एवं जनपदों में जाकर आवश्यक रिपोर्ट तैयार कर अपर आयुक्त प्रशासन अयोध्या मण्डल को प्रस्तुत करेंगे।
मण्डलायुक्त ने नामित नोडल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये हैं कि निरीक्षण के लिए शासन की ओर से चेक बिन्दु निर्धारित किये गये हैं। इसके अनुसार निरीक्षण किये जायें तथा उसकी बिन्दुवार समीक्षा/निरीक्षण आख्या प्रतिदिन आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
