भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

शिक्षकों द्वारा दी गयी राहत सामग्री 

0 13

जौनपुर (सू0वि) । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जौनपुर के आह्वान पर बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों द्वारा स्वेच्छा से सहयोग राशि प्रदान की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी से वार्ता करके सम्मानित शिक्षकों से प्राप्त

सहयोग राशि रूपये

सहयोग राशि रूपये 3,30000 से आवश्यकतानुसार राहत सामग्री क्रय करके जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को उपलब्ध करायी गयी, जिसमे अरहर दाल 22 कुंतल, आलू 10 कुंतल, चीनी 17.5 कुंतल, 10 कुंतल प्याज, तेल सरसों 30 बॉक्स, (360 ली), नमक 57 बोरी, मसाला 3600 पाउच सम्मिलित है। उक्त राशन को पैक करने हेतु 2000 पैकिंग बैग भी उपलब्ध कराए गए हैं।

इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव, कोषाध्यक्ष रामदुलार यादव, संयुक्त मंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री रवि चंद्र यादव उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More