भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अयोध्या जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों की दुर्दशा

0 20


अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। जिला मुख्यालय स्थित महिला चिकित्सालय पर उसमें भर्ती मरीजों की सुविधा के नाम पर मजाक हो रहा है। आलम यह है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को एक्स-रे के लिए स्ट्रेचर से मरीज को लेकर अस्पताल से बाहर जाना पड़ता है़ जिससे स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल कर सामने आई है की जिस जिला महिला चिकित्सालय के ऊपर पूरे जिले का जिम्मा है उसमें एक्सरे मशीन तक उपलब्ध नहीं है। इतना ही नहीं इस जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की संवेदनहीनता भी सामने आई है मालूम हो कि बीते 4 तारीख की सुबह लगभग 3:00 बजे बीकापुर क्षेत्र के धेनुवांवा निवासी पूर्ती तिवारी पत्नी नित्यानंद तिवारी जो कि प्रसव पीड़ा से पीड़ित थी और बीकापुर सरकारी अस्पताल से रिफर थी उनको वहां पर तैनात डॉक्टर ने यह कहकर वापस कर दिया कि इनका इलाज यहां से नहीं हुआ है इसलिए इनको एडमिट नहीं किया जाएगा परिवार वालों की लाख मिन्नतों के बाद भी उस समय ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने एक न सुनी अंत में मजबूर होकर प्रसव पीड़ा से तड़पते हुए मरीज को परिवार वाले वापस ले गए। इस समय कोरोना वायरस रूपी विश्व व्याप्त महामारी में लाॅक डाउन के चलते एक तरफ डॉक्टर जहां भगवान के रूप में सामने आए हैं वहीं दूसरी तरफ़ डॉक्टर का संवेदनहीन रूप भी सामने आया है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More