बगैर मास्क और शारीरिक दूरी का उल्लंघन करती दिखीं टीकाकरण कराने आईं ग्रामीण महिलाएं
शिवकुमार तिवारी की रिपोर्ट
अयोध्या,बीकापुर। स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों का लापरवाही भरा बयान मास्क लगवाना और शारीरिक दूरी का ध्यान रखना है पुलिस का काम यह हमारा काम नहीं।


जनपद में सशर्त लॉकडाउन 3 में कुछ छूट दी गई है जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी व टीकाकरण तथा इमरजेंसी सेवाएं चालू की गई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में पहले की तरह बुधवार और शनिवार को टीकाकरण का कार्य किया जाता रहा है। आज भी टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है जहां पर ग्रामीण क्षेत्रों से आई गर्भवती महिलाएं व नवजात शिशु के साथ टीकाकरण हेतु आई महिलाओं की भीड़ लगी है यहां पर शारीरिक दूरी का ध्यान नहीं दिया जा रहा है महिलाओं तथा कुछ लोगों ने मास्क भी नहीं लगाए हैं जहां एक तरफ जिला अधिकारी तथा उप जिला अधिकारी द्वारा लगातार दुकानदारों तथा लोगों को जागरूक करते हुए कहा जा रहा है कि यदि बिना मास्क के किसी ने दुकान खोली या बिना मास्क की कोई ग्राहक सामान लेने गया तो की जाएगी कार्रवाई वही दूसरी तरफ स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा बगैर मास्क के लाइन में खड़ी महिलाओं का किया जा रहा है टीकाकरण। स्वास्थ्य कर्मचारियों से इस विषय में बात की गई तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि शारीरिक दूरी बनवाना पुलिस का काम है यह हमारा काम नहीं है तो क्या मास्क लगवाना और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों का काम नहीं है। एक दूसरे के ऊपर दोषारोपण से कोरोना महामारी संक्रमण के बढ़ने का खतरा मोल ले ले रहे हैं बीकापुर स्वास्थ्य कर्मचारी जोकि समूचे क्षेत्र के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
