कोरोना महामारी को लेकर केराकत पत्रकार भी आए आगे,41 हजार एवं 51 हजार की दी सहायता राशि
जौनपुर (सू0वि) । कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जौनपुर पत्रकार संघ की तहसील इकाई केराकत के पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 41 हजार रुपए का चेक तथा


चंदवक के पत्रकार और बिल्डर प्रदीप मिश्र ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 51000 रूपये का चेक जिलाधकारी को दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जौनपुर पत्रकार संघ शशि मोहन सिंह, महामंत्री मधुकर तिवारी, केराकत अध्यक्ष अमित सिंह, राजेश मिश्रा, केतन विश्वकर्मा, गौरव शुक्ला, धीरज सोनी आदि उपस्थित रहे।
