लॉक डाउन में फंसे छात्र-छात्राओं को प्रयागराज से कुशीनगर ले जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त 27 लोग घायल

शिवकुमार तिवारी की रिपोर्ट
रोडवेज बस ड्राइवर व बस में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी घायल
अयोध्या,बीकापुर। लॉकडाउन में फंसे छात्र छात्राओं को प्रयागराज से कुशीनगर ले जा रही छात्र-छात्राओं की रोडवेज बस बीकापुर के बिलारी के पास आज भोर में लगभग 4:00 बजे दुर्घटनाग्रस्त, रोडवेज बस पीछे से ट्रक में टकराई। बस ड्राइवर को नींद आने के बाद सामने से जा रही ट्रक में पीछे से टकराई थी रोडवेज बस दुर्घटना में रोडवेज बस चालक और सुरक्षा कर्मी सहित 27 लोग घायल हो गए। इस रोडवेज बस में 25 छात्र-छात्राएं सवार थे।

10 छात्र छात्राओ सहित 12 घायलों को सीएचसी बीकापुर से रेफर किया गया है जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। जिनमें से बस ड्राइवर और 2 छात्राओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामूली रूप से चोटिल 15 छात्र छात्राओं को बस द्वारा कुशीनगर रवाना किया गया। बस ड्राइवर और सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाही सहित कुल 27 लोग बस में सवार थे इनमें 25 छात्र-छात्राएं भी सम्मिलित हैं।
बीकापुर कोतवाली प्रभारी इंद्रेश यादव, शैलेश सिंह, बृजेश यादव अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रयागराज से प्रतियोगी छात्रों को कुशीनगर लेकर जा रही बस की जनपद अयोध्या में हुई दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को घायलों का समुचित इलाज कराने व सभी छात्रों को सुरक्षित घर भेजने के निर्देश दिए हैं।
