सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया खाद्य सामग्री का वितरण, संस्था गरीबों के साथ सेवा मे खड़ी है – अंबिका सिंह
दिल्ली। समाजसेवी संस्था सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में उत्तर पूर्वी जिला अंतर्गत भलस्वा डेरी संत नगर बुराड़ी इलाके में निर्धन और असहाय परिवारों को जहां खाद्य सामग्री का वितरण किया गया वहीं महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया । गौरतलब है कि कोरोनावायरस से बेहाल



आमजन की मदद करने में आने को समाजसेवी संस्थाएं अपनी भागीदारी निभा रही है वही सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट लंबे समय से आमजन के साथ पूरी शिद्दत से खड़ी रह कर अपनी भूमिका का निर्वाह कर रही है सुबह 11:00 बजे से आरंभ हुए वितरण कार्यक्रम में उपस्थित संस्था की संचालिका अंबिका सिंह के साथ आनंद झा, लवली सिंह, राहुल कुमार, जितेंद्र सिंह ,सनी सिंह सहित कर्मठ कार्यकर्ताओं और सहयोगी यों ने हिस्सा लिया । भारतीय सहारा से बातचीत करते हुए संस्था की संचालिका अंबिका सिंह ने कहा आज गरीब हो या मजलूम बेसहारा लोगों के साथ-साथ वह दिहाड़ीदार मजदूर, जिनका चूल्हा पूरे दिन रिक्शा चलाकर, ठेला खींचकर या ईंट-गारा ढोने के बाद, शाम को जलता है तब पेट भरता है, ऐसे ही लोगों के साथ हम हमेशा खड़े दिखाई देंगे ।
