सीमा द्विवेदी की मेहनत लाई रंग, पवाँरा पावर हाउस पर पैनल व अन्य सामग्री पहुंची, किसानों के चेहरे खिले
पवारा, जौनपुर । पवारा पावर हाउस पर कई महीनों से खराब चल रहे पैनल के कारण बिजली की सप्लाई पवारा पावर हाउस के अंतर्गत सभी क्षेत्रों में सही से ना होने के कारण किसानों को काफी दिक्कत हो रही थी । इस संबंध मे जब ग्रामीणों ने शिकायत भाजपा के पूर्व विधायक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, रसायन व उर्वरक मंत्रालय की निदेशक श्रीमती सीमा द्विवेदी से ग्रामीणों ने शिकायत किया

तो उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल पैनल को बदला जाए । सीमा ने कहा कि किसानों को दिक्कत नही होनी चाहिए । बिजली व्यवस्था ठीक होगी जभी किसान समय पर अपनी खेती कर पाएंगे । सीमा द्विवेदी की मेहनत का नतीजा है कि एक इनकमिंग तीन आउटगोइंग पैनल व अन्य सामग्री पवारा पावर हाउस पर पहुंच गई । पैनल को देखते ही क्षेत्र

की जनता मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी । भारतीय सहारा की टीम ने जब लोगों से पूछा तो लोगों ने बताया कि पूर्व विधायक व वर्तमान रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की निदेशक श्रीमती सीमा द्विवेदी जी की कृपा


से हम लोगों की फसल , सब्जी वगैरह समय पर पैदा हो जाएगी । पवाँरा क्षेत्र की जनता सदैव सीमा द्विवेदी का आभारी रहेगी जिन्होंने किसानों की मुसीबत को देखते हुए तत्काल बिजली की व्यवस्था को तत्काल संबंधित अधिकारियों से कह कर सही कराने का कार्य किया है । यह उनके द्वारा बहुत बड़ा सराहनीय कार्य संपन्न हुआ है । लोगों ने कहा कि इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस मौके पर राजकुमार दुबे उर्फ पिंटू दुबे सोशल मीडिया भारतीय जनता पार्टी मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर ,अजय दुबे युवा नेता, विकास तिवारी, अतुल तिवारी, रामधारी पटेल, राजेश दुबे, लाइनमैन जितेंद्र सरोज व अन्य काफी लोग मौके पर मौजूद रहे ।
रिपोर्ट राकेश कुमार दुबे भारतीय सहारा तहसील संवाददाता मछली शहर जौनपुर
