भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव संदिग्ध हालत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस जुटी जाँच मे

0 24

एटा । एक मकान से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव संदिग्ध हालत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। क्षेत्र के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए । पाँच सदस्यों के शव की सूचना पूरे क्षेत्र मे आग की तरह फैल गई । वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर से दरवाजा काटकर मकान के अंदर प्रवेश किया और शवों को अपने कब्जे में लिया । मृतकों में 65 वर्षीय राजेश्वर प्रसाद पचौरी, बहू दिव्या, बेटे की साली बुलबुल के अलावा दो छोटे बच्चे शामिल हैं। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। क्योंकि मृतक राजेश्वर पचौरी और बहू दिव्या के कपडों में खून लगा पाया गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, सुबह सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि जिले के कोतवाली नगर में श्रंगार नगर कालोनी में राजेश्वर पचौरी के मकान में एक महिला का शव चारपाई पर पड़ा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को दिव्या का शव मुख्य दरवाजे के पास चारपाई पर पड़ा मिला। इसके अलावा दिव्या की बहन बुलबुल (27), पुत्र आरुष (आठ) और एक अन्य बच्चे का शव कमरे के भीतर मिला।पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच करने पर पूरे मकान में कोई भी सामान अस्त-व्यस्त नहीं मिला। उन्होंने बताया कि रसोई में रखे दूध को भी यह पता लगाने के मकसद से जांच के लिए भेजा गया है कि कहीं उसमें कोई विषाक्त पदार्थ तो नहीं है. उन्होंने बताया कि दिव्या के गले पर निशान पाए गए हैं, इसलिए मामला संदिग्ध दिखता है. उन्होंने बताया कि शवों के पास सल्फास की गोलियां और हार्पिक की बोतल मिली है। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More