जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता है – सांसद बी.पी. सरोज
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । कोरोना वायरस को लेकर पूरा देश परेशान है । प्रधानमंत्री की अपील है कि लोग लाकडाउन का पालन करें अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें । वहीं मछलीशहर जनपद जौनपुर के सांसद बी. पी. सरोज अपने पैतृक आवास मादरडीह मे आज शनिवार को सुबह अपनी फरियाद लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों के

माध्यम से उसका समाधान कराते हुए देखे गए । सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता है । सांसद बी.पी. सरोज ने कहा क्षेत्र की जनता ने मुझे अपना कीमती वोट देकर संहद मे इसीलिए भेजा है ताकि मै उनकी समस्याओं का समाधान करा सकूं जो मै नियमित कर रहा हूँ । क्षेत्र की जनता की परेशानी मै किसी सूरत मे नही देख सकता हूँ । ज्ञात हो कि सांसद बी.पी. सरोज के आवास मादरडीह पर अपनी शिकायत लेकर जाने वाले लोगों का सबसे पहले सांसद उनसे उनका हालचाल पूछते हैं और कहते हैं कि आपलोग सोशलडिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें । सांसद के आफिस मे भी सोशलडिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए कुर्सियां लगाई गई है । सांसद स्वयं भी सोशलडिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठते हैं । लोगों के बैठते ही सांसद बी.पी. सरोज जनसमस्याओं को सुनकर तत्काल उसका समाधान कराते हैं । सांसद ने लोगों अपील करते हुए कहा कि आप लोग प्रधानमंत्री की अपील का पालन करें और सोशलडिस्टेंसिंग बनाकर रहें ताकि कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचा जा सके । बी. पी. सरोज ने कहा कि आपलोग अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें और लाकडाउन का पालन करें । उन्होंने कहा कि आप लोग देखते रहें कि आपके आसपास कोई भी गरीब परिवार भूखा पेट ना सोने पाऐ । ऐसे लोगों की सूचना मेरे पास या शासन तक अवश्य पहुँचाऐं । बी. पी. सरोज प्रतिदिन लाकडाउन मे भी अपने आवास पर जनता की समस्याओं को सुनते हैं ।
