एक परिवार के 18 सदस्यों को हुआ कोरोना,प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कम्प, डीएम ने मगहर मे डाला डेरा
संतकबीरनगर । उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक परिवार के 18 सदस्यों सहित कुल 19 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस सूचना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट पर है। डीएम ने मगहर में डेरा डाल दिया है। पूरे नगर पंचायत क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है।
