पाँच क्षेत्राधिकारिओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल! कोमल प्रसाद मिश्रा बने बीकापुर के नये क्षेत्राधिकारी

अयोध्या। एसएसपी आशीष तिवारी ने किया पांच क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर राजेश कुमार राय तथा क्षेत्राधिकारी सदर धर्मेंद्र यादव भेजे गए राम जन्मभूमि परिसर। बीकापुर क्षेत्राधिकारी रहे वीरेंद्र विक्रम को बनाया गया क्षेत्राधिकारी सदर।राम जन्मभूमि परिसर में रहे क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश सिंह को भेजा गया क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के स्थान पर।क्षेत्राधिकारी परिसर में ही रहे कोमल प्रसाद मिश्रा बनाए गए क्षेत्राधिकारी बीकापुर।
