इस वैश्विक महामारी में जन सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है- डाॅ प्रमोद के सिंह
सुजानगंज, जौनपुर । स्थानीय क्षेत्र के प्रणवम् स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन सुजानगंज के प्रबन्धक डॉ प्रमोद के सिंह एवं प्रधानाचार्य श्रीमती सिलजा प्रमोद ने कॉर्पोरेशन बैंक सरायकेवट तथा बैंक ऑफ बड़ौदा बेलवार में लाइफ बॉय साबुन और सैनिटाइजर मास्क डिजिटल थर्मामीटर आदि लोगों के बीच बांटा तथा सभी लोगों को कोरोनावायरस के विषय में जानकारियां भी दी कि


इस कोरोनावायरस से हमें और आपको कैसे लड़ना है और शासन प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना अपने अपने घरों में रहना है बाहर नहीं निकलना बहुत ही जरूरी होने पर बाहर निकलना तभी हम और आप इस वैश्विक महामारी से लड़ सकते हैं और इस पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान प्रमोद के सिंह ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में हम सभी एक साथ होकर इसका सामना करेंगे और कदम से कदम मिलाकर चलेंगे किसी भी गरीब और असहाय व्यक्ति को भूखा सोना नहीं पड़ेगा हमारे शासन प्रशासन के लोग तथा हमारे समाज सेवी संगठन और समाजसेवी लोग जुटे हुए अपनी सेवा में तत्पर य सभी से यही निवेदन रहेगा आप लोग भी लाख डाउन का पालन करें जिससे हम और आप तथा हमारा परिवार समाज समाज के लोग सभी लोग सुरक्षित रहें यही हमारी अपील है आप सभी से और हम इस वैश्विक महामारी में आप सभी के साथ आप लोगों की सेवा ही हमारे लिए सर्वोपरि है।
