मानक को दर किनार करके बनाया गया लाभार्थियों का शौचालय बना शोपीस, जाँच मे खुल सकता है कई चौकाने वाला राज
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । सरकार द्वारा हर ग्रामसभा क्षेत्रों मे पात्र लाभार्थियों को शौचालय दिया गया । जिसकी हकीकत कुछ और है । ग्राम सभाओं मे ग्राम प्रधान के माध्यम से बनाऐ गए कई क्षेत्रों मे तो शौचालय धराशायी होते जा रहे हैं कहीं तो शौचालय स्टोर रूम बन गया है । वहीं ग्रामसभा भसोट मे ग्राम प्रधान द्वारा दिया गया शौचालय मानक को दरकिनार करके बनाया गया है । सूत्रों द्वारा पता चला है कि ग्राम प्रधान और ठेकेदार की मिलीभगत का नतीजा है कि क्षेत्र मे अधिकतर बने शौचालय सिर्फ शो पीस बनकर रह गया है । संबंधित उच्च अधिकारी यदि जांच करें तो सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी । लोगों की माने तो ग्रामसभा भसोट मे बने शौचालयों मे लाखों का घोटाला हुआ है ।
