अयोध्या नगर क्षेत्र के प्राइवेट नर्सिंग होम में लाॅक डाउन की उड़ाई जा रही है धज्जियां

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। नगर के रिहायशी इलाके में ज़िलाधिकारी आवास के सामने चंद कदम की दूरी पर स्थित अवध अर्थों सेंटर में इस क़दर भीड़ वो भी बिना किसी शोसल डिस्टैंसिंग का पालन किये हुए आज किसी भी नर्सिंग होम में पहले दिन देखी गई,लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ते नज़र आए वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा लाँक डाउन के किसी भी नियम का पालन नही कराया गया,शिकायत पर पँहुचे C O CITY अरविंद चौरसिया ने नाज़ुक स्थित क़ा जायज़ा लिया और अस्पताल प्रशासन को चेतावनी देकर कड़ी कार्यवाई की बात कही है। सोचने बात तो यह है कि अगर ऐसे ही स्थिति बनी रही तो आम जनमानस की सुरक्षा के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषित लाॅक डाउन का क्या औचित्य रह जाएगा। ऐसे में अस्पताल प्रशासन पर कार्यवाही की जरूरत है जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हो जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़े।
