उत्तर भारतीय संघ ने स्ट्रीट चिल्ड्रेन के मदद के लिए बढ़ाया हाथ
लुसाका,जांबिया । जांबिया देश के लुसाका शहर में एक फाउंटेन ऑफ होप आर्गेनाईजेशन है जो की स्ट्रीट किड्स यानी कि जो बच्चे सड़कों पे असहाय घूमते हैं उनको ये संस्था पनाह देती है और इनके खाने-पीने, पढ़ने-लिखने और बाकी जरूरतों का ख्याल रखती है। अभी इस संस्था में 225 बच्चे हैं जिनको की लुसाका और उसके आस-पास के शहरों से यहाँ लाया गया है। इसमें अधिकतर बच्चे अनाथ हैं या फिर जिनको रोड पर भीख माँगने को छोड़ दिया गया था।
लुसाका में वैश्विक महामारी

को देखते हुए उत्तर भारतीय संघ ने अपने सहयोगियों की सहायता से इस संस्थान की मदद करने की कोशिश की और इनके लिए फ़ूड बैंक बनाया। जिससे सभी अनाथ व असहाय बच्चों के लिए कभी भी कोई भी किसी प्रकार की समस्या ना हो उन्हें यह महसूस ना हो कि हम अनाथ हैं इसी को देखते हुए उत्तर भारतीय संघ ने खाद्यान्न पदार्थ जैसे तेल, बिस्किट, मक्के का आटा, चीनी, नमक, हैंड सैनिटाइजर, डिस्पोजेबल ग्लब, साबुन, सब्जी, मिलीमील इत्यादि मुहैया कराया गया। वहीं पर स्ट्रीट किड्स के संस्थापक माननीय रोजर्स मविमवा ने उत्तर भारतीय संघ लुसाका के सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हम तथा हमारी संस्था उत्तर भारतीय संघ का आभारी रहेगा जिन्होंने हमारी संस्था के बारे में यह अनोखा पहल किया और अपनी सहभागिता जताई उसके लिए हृदय से धन्यवाद देते हैं। साथ ही साथ संस्था के संचालक नचिमुनिया चीलो ने कहा कि इस वैश्विक महामारी को देखते हुए उत्तर भारतीय संघ ने जो यह सुनहरा पहल किया है मैं सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए धन्यवाद देता हूं कि आप लोग सदैव ऐसे ही सामाजिक कार्यों के लिए अपनी सहभागिता जताते रहे और गरीब अनाथ असहाय लोगों के लिए अपने हाथ को बढ़ाते रहें जिससे गरीब और अनाथ लोगों को यह महसूस ना हो कि वह अकेले हैं उनके साथ कोई न कोई अवश्य है तो इससे उनका हौसला बढ़ता है इस पुनीत कार्य के लिए हम तथा हमारी संस्था उत्तर भारतीय संघ का तहे दिल से धन्यवाद देता है । जाटों की इस संगठन में भारत के लगभग कोने कोने से कई राज्यों से लोग जुड़े हुए हैं इस संघ का मुख्य उद्देश्य है समय-समय पर भारतीय संस्कृति के अनुसार भारतीय त्योहारों और भारतीय सभ्यता का प्रचार प्रसार साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आज के माध्यम से भारत का परचम दुनिया के कई देशों में भारतीय नागरिकों द्वारा एवं भारतीय संस्थाओं द्वारा भारतीय संस्कृति और सभ्यता का प्रचार प्रसार करना। इसी दौरान उत्तर भारतीय संघ के कार्यकारिणी सदस्य चेतन सिंह राजावत ने कहा कि इस वैश्विक महामारी को देखते हुए जो हमारी संस्था उत्तर भारतीय संघ ने उन सभी अनाथ बच्चों के लिए जो भी योगदान दिया है उसके लिए हम अपने सभी उत्तर भारतीय संघ के सदस्यों का धन्यवाद देते हैं और अपेक्षा करते हैं इसी प्रकार आप सभी लोग सहयोग देते रहेंगे जिससे मानवता की एक मिसाल हम सभी लोग मिलकर के खड़े करेंगे और हमेशा गरीब और निस्सहाय लोगों के साथ हम लोग पूरी निष्पक्षता के साथ तैयार रहेंगे। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपूर्ण करने में सबसे बड़ा योगदान सुषमा कुमार एवं सोनिया सिंह का रहा जिन्होंने अपनी पूरी सक्रियता सक्रियता के साथ सभी से संपर्क बनाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर डॉ पूर्वी हरमानी, प्रदीप कुमार, शोभा कुमार, शशिकान्त मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, कुंजबिहारी दवे, अजीत दत्त आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट जयप्रकाश तिवारी
