2 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

शिवकुमार तिवारी की रिपोर्ट
अयोध्या,बीकापुर।कोतवाली क्षेत्र में लाॅक डाउन का उल्लंघन करने वाले 2 लोगों के खिलाफ बीकापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है लॉक डाउन का उल्लघन करने वाले लोगों के खिलाफ अब पुलिस प्रशासन द्वारा ज्यादा सख्ती बरती जा रही है। जिससे क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। इसी क्रम में बीकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करते पाये जाने पर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर निवासी फूलचंद पुत्र ननकू राम के विरुद्ध मु0अ0सं0 257/20 धारा 188, 269, 271 आईपीसी व 3 महामारी अधिनियम 1897 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सर्किल के हैदरगंज थाना पुलिस द्वारा सीहीपुर निवासी अरुण कुमार पुत्र संतराम के खिलाफ लाक डाउन का उल्लंघन करते पाये जाने पर मु0अ0सं0 95/20 धारा 188 भादवि, 3 महामारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
