जबतक लाकडाउन चलेगा तब तक मेरा यह गरीबों मे खाद्य सामग्री बांटने का अभियान चलता रहेगा – राजेन्द्र बहादुर यादव
बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश मे लाकडाउन चल रहा है । भारत देश के प्रधानमंत्री की अपील पर लोग घरों मे पड़े हुए है । दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूर जो डेली कमाते थे डेली खाते थे । आज उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है । ऐसे मे समाजसेवी व सपा नेता राजेन्द्र बहादुर यादव के द्वारा मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सतहरिया मड़वा दोदक नरगहना रामपुर सवाई
ग्राम सभा मे राजेन्द्र बहादुर यादव की टीम गरीबों के घर – घर जाकर 145 गरीबों मजलूमों एवं असहायों को राशन सामग्री जिसमे

आंटा, चावल,आलू, तेल , वगैरह खाद्य सामग्री का पैकेट निःशुल्क मे वितरण कर रही है । राजेन्द्र बहादुर यादव ने बताया कि जबतक लाकडाउन चलेगा तब तक मेरा यह गरीबों मे खाद्य सामग्री बांटने का अभियान चलता रहेगा । उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब ,असहाय खाने के लिए भूखा पेट सोने नही पाएगा । राजेन्द्र बहादुर यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग लाकडाउन का पूरी तरह पालन करें । अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें । राजेन्द्र बहादुर यादव की टीम में राजेश कुमार यादव , संदीप कुमार, सतीश कुमार, सतोष कुमार, सुशील श्रीवास्तव ,मनोज कुमार ,रमाकांत, सत्येंद्र कुमार ,शुभम यादव आदि गरीबों के घर – घर जाकर राशन सामग्री बांट रहे हैं । राजेन्द्र बहादुर यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर कोरोना वायरस से परेशान गरीब, असहाय, मजदूर लोगों को निःशुल्क मे राशन सामग्री वितरित किया जा रहा है । राजेन्द्र बहादुर बहादुर यादव ने कहा कि मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में गरीब व असहाय परिवार जिसके पास खाने का राशन न हो तो तत्काल मेरे मोबाइल नं. 9869827777 पर संपर्क करें या सूचना देने की अपील की है ।
