भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अयोध्या के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र में भ्रमण करके लाॅक डाउन की स्थिति का जायजा लिया

0 21


अरविंद सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या के डीएम और एसएसपी ने आज अयोध्या शहर की गलियों में भ्रमण करके लाॅक डाउन की स्थिति को परखा। भ्रमण के दौरान दोनों अधिकारियों ने फतेहगंज चौराहे से सुभाष नगर, चौक होते हुए साहबगंज, टेढ़ी बाजार, झुमकी घाट, तुलसी उद्यान, मणिराम दास छावनी, कनक भवन, निर्मोही अखाड़ा, तुलसी स्मारक भवन, दिगंबर अखाड़ा से हनुमानगढ़ी आज नगर की प्रमुख गलियों में घूम घूम कर लाॅक डाउन की स्थिति का जायजा लिया इस दौरान जिलाधिकारी ने लाॅक डाउन का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया और अनावश्यक घर से बाहर निकलने वालों दो पहिया वाहनों पर एक से अधिक लोगों को चलने वालों पर भी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने हर गलियों में ठेले आदि सवारियों द्वारा सब्जी,दूध और अन्य आवश्यक सामग्री घर घर पहुंचाने का निर्देश दिया तथा बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के लिए भी जोर दिया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More