भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

दूरी बना कर रखना होगा – संजय राय

0 19

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को धर्मगुरूवो की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा० संजय राय की अध्यक्षता में हुई । बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से बचाव के लिए दूर-दूर रहना ही एक मात्र उपाय है । उन्होंने

कहा कि सभी लोग यह ध्यान रखें कि धर्मस्थल मस्जिदों में भीड़ भाड़ नहीं होनी चाहिए । डा० राय ने कहा कि लोगों को गर्म पानी हर आधे घंटे पर घूंट घूंट कर पीना चाहिए । उन्होंने साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान देने को आवश्यक बताया । इस मौके पर उप जिलाधिकारी मछलीशहर अमिताभ यादव, उप पुलिस अधीक्षक ए के शुक्ल ,थानाध्यक्ष अरविंद यादव , अंजुमन सदर रेयाज अहमद सभासद आलोक कुमार गुप्त पिंटू आदि ने भी कोरोनावायरस से बचाव हेतु‌ अपने अपने विचार व्यक्त किए । बैठक में भारी संख्या में धर्म गुरु शामिल रहे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More