भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

शरीर में जब तक जान रहेगी तब तक मैं गरीबों की सेवा करता रहूंगा – पप्पू सिंह

0 8

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश मे लाकडाउन चल रहा है । भारत देश के प्रधानमंत्री की अपील पर लोग घरों मे पड़े हुए है । दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूर जो डेली कमाते थे डेली खाते थे आज उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है । ऐसे मे समाजसेवी अजय सिंह ( पप्पू सिंह ) के नेतृत्व मे पवांरा

थाना क्षेत्र के सिमरिया सजाई कला शाहपुर गांव में राशन वितरित किया गया । पप्पू सिंह के द्वारा गरीब, असहाय लोगों मे 95 पैकेट राशन वितरित हुआ ।ज्ञात हो कि पप्पू सिंह अभी तक गरीबों को लगभग 25 कुंतल राशन सामग्री बांट

चुके हैं और आज 6 दिन से लगातार उनका लंगर भी चल रहा है । भारतीय सहारा से बातचीत के दौरान पप्पू सिंह ने कहा कि इस शरीर में जब तक जान रहेगी तब तक मैं गरीबों की सेवा करता रहूंगा । उन्होंने कहा कि अगर मेरे पास किसी का फोन भी आ जाता है कि इस गांव में आज खाने के लिए लोग परेशान हैं तो मैं अपना सौभाग्य समझता हूं । पप्पू सिंह ने कहा कि मै किसी भी गरीब को भूखा पेट नही सोने देना चाहता हूँ । अजय सिंह ( पप्पू सिंह ) ने कहा कि मै शुरू से ही गरीबों की सेवा करता चला आ रहा हूँ ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More