पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने गरीबों के घर- घर जाकर वितरित किया खाद्य सामग्री
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक, रसायन व उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की निदेशक श्रीमती सीमा द्विवेदी ने मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के भैरवपुर मुसहर बस्ती, गौरैयाडीह धरिकार बस्ती व धौरहरा मुसहर बस्ती मे


जाकर गरीब, असहाय परिवारों को उनके जरूरत के खाद्य सामग्री – आटा , चावल, आलू , मसाला, दाल , तेल , नमक , मंजन, बिस्किट, के साथ खाने के पैकेट अपने हाथों से गरीबों के बीच वितरित किया । इस मौके पर साथ में भाजपा के वरिष्ठ नेता शमनोज द्विवेदी “व्यास जी”, सभासद आलोक गुप्ता पिन्टू , संजीव कुमार गुप्ता, पिन्टू सिंह ” नौवाडाड़ी , C.K गुप्ता, शिव कुमार “लाला” , सुमित गुप्ता, रोहन पाण्डेय, पंकज तिवारी, भारत तिवारी, कुलदीप तिवारी, विजय कुमार सिंह “विज्जू” सहित तमाम लोग उपस्थित थे ।
