भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

माल वाहनों के ड्राइवरों व क्लीनरो हेतु पांच ढाबों को किया गया चिन्हित

0 8

जौनपुर (सू0वि) । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई कर रहे माल वाहनों के ड्राइवरों व क्लीनरो हेतु जनपद के विभिन्न मार्गो पर सोशल डिस्टेंसिंग व स्वच्छता के मानकों का पालन करते हुए रुपए 40 प्रति पैकेट की दर से लंच पैकेट उपलब्ध कराने हेतु पांच ढाबों को चिन्हित करते हुए अधिकृत किया गया है। जौनपुर-प्रतापगढ़-रायबरेली तथा जौनपुर-इलाहाबाद पर दादा ढाबा, सरायडेंगुर मुंगराबादशाहपुर (अनुपम सिंह 9838697698), जौनपुर-भदोही मार्ग पर परी दरबार ढाबा, रामपुर (धर्मेंद्र उपाध्याय 9559170644), जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर उजाला ढाबा, जलालपुर (विपिन सिंह 7052052952), जौनपुर सुल्तानपुर वाया शाहगंज, जौनपुर-अंबेडकर नगर, जौनपुर-आजमगढ़ वाया शाहगंज मार्ग पर शेरे पंजाब ढाबा, शाहगंज (जय कुमार गुप्ता 9918084969), जौनपुर शहर के समीवर्ती क्षेत्र के लिए कृष्णा ढाबा शाहीनपुर नईगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास (राजेश यादव 9795767107) अधिकृत किए गए हैं।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More