भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

नगर पालिका प्रशासन ने कराई उद्घोषणा – रविवार को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में करें सहयोग – शिव गोविन्द साहू

0 20

सभी व्यवशायी दुकानों को बंद कर घरों में रहें – आलोक
बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नगर के सभी व्यवशायियों को अपनी दुकानें बंद कर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए । शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के आदेशानुसार क्षेत्र में सभी दुकानों को बंद कर अपने अपने घरों में रहने का पालन करना है । इस आशय की उद्घोषणा नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू के निर्देश पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा जहां शनिवार को ध्वनि विस्तारक यंत्र से नगर में उद्घोषणा कराई गई वहीं नगर ब्यापार मन्डल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने नगर के सभी व्यवशायियों अपनी दुकानें बंद कर कोरोना जैसे खतरनाक वायरस के प्रभाव को खत्म करने में सरकार की मदद की करने की अपील की है। द्वय अध्यक्षों ने रविवार 22 मार्च कों अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान को बन्द रखते हुये लोगों से अपने अपने घरो में रहने की अपील की है। द्वय अध्यक्षो ने लोगों से सुबह 7 बजे सें रात्री 9 बजे तक जनता कर्फ्यू में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील करते हुए कहा है कि जनता कर्फ्यू का अनुपालन जरूर करें ताकि कोरोनावायरस महामारी के संक्रमण को रोकाने में सफलता हासिल जा सके।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More