भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

गरीब लड़कियों की शादी कराना बड़ा ही पुनीत कार्य है – पायलट आफीसर राधेश्याम पाण्डेय

0 7

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । समाज की सेवा करना , गरीब लड़कियों की शादी कराना पुण्य का कार्य होता है । जो मै शुरू किया हूँ । उक्त बाते भारतीय सहारा से बातचीत के दौरान पायलट आफीसर , पूर्व अपर महानिदेशक भारत सरकार व संस्थापक विज्ञान संजीवनी सेंट्रल कालेज राधेश्याम पाण्डेय ने भारतीय सहारा से बातचीत के दौरान कहा । उन्होंने कहा कि सर्विस से रिटायर्ड होने के बाद मैने सोचा कि क्यों न गरीब, असहाय व जरूरतमंदों की मदद किया जाए जो मै

इस समय कर रहा हूँ । पायलट आफीसर ने कहा कि गरीब लड़कियों की शादी मे मै बढ़चढ़कर भाग ले रहा हूँ । उन्होंने कहा कि मुझे गरीब लड़कियों की शादी के बारे में जहाँ की भी जानकारी मिलती हे मै वहाँ जाकर यथा संभव मदद करता हूँ । पायलट आफीसर राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि अभी हालताज मे 11 मार्च को मुँगराबादशाहपुर क्षेत्र के डिहई का पूरा ( लौंह ) निवासी अवधेश पाण्डेय की पुत्री की शादी मे मै बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और यथा शक्ति मदद भी किया । उन्होंने बताया कि बरातियों का खान खर्च से लेकर उनकी विदाई वगैरह का खर्च वहन किया । राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि गरीब, असहाय लोगों की मदद करें ताकि समाज मे एक अच्छा संदेश पहुंच सके ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More