भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया

0 21

दिल्ली । ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी मुख्यालय में सदस्यता ली।ज्ञात हो कि कांग्रेस में कभी राहुल गांधी के करीबी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने होली के दिन कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, उनके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी थी । कयास लगाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेज सकती है

बीजेपी में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह जी का शुक्रिया की

उन्होंने अपने परिवार में स्थान दिया । सिंधिया बोले कि मेरे जीवन में दो तारीख काफी अहम रही हैं, इनमें पहला 30 सितंबर 2001 जिस दिन मैंने अपने पिता को खोया, वो जिंदगी बदलने वाला दिन है और दूसरी तारीख 10 मार्च 2020 को जहां जीवन में एक बड़ा निर्णय मैंने लिया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला किया । सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार अपने वायदों से मुकर रही है ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More