चंद्रा केमिस्ट्री क्लासेस का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया
पवारा ,जौनपुर । क्षेत्र के चंद्रा केमिस्ट्री क्लासेस के 5 वर्ष पूरा होने पर बड़े ही धूमधाम से वार्षिकोत्सव का उत्सव मनाया गया । इस अवसर पर सांसद मछलीशहर बीपी सरोज की धर्मपत्नी ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । सांसद की धर्म पत्नी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया । इस मौके पर भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक कलाकार


सिंटू यादव ने स्वागत गीत के साथ – साथ भक्ति भाव संगीत के साथ लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया । चंद्रा केमिस्ट्री क्लासेस के मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष चंद्रा व विद्यालय के समस्त स्टाफ मौके पर मौजूद रहे । विशिष्ट अतिथि के रूप में थानाध्यक्ष पवारा मुंतज़र हुसैन अपने स्टाफ के साथ मौके पर उपस्थित रहे । कार्यक्रम मे क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौके पर उपस्थित रहे । राकेश कुमार दुबे तहसील संवाददाता भारतीय सहारा मछली शहर की रिपोर्ट
