प्रधान संघ अध्यक्ष श्रीमती जय देवी ने किया ध्वजारोहण
पवारा, जौनपुर । पवारा अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय पवारा व प्राथमिक विद्यालय दारापुर के प्रांगण मे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम प्रधान पवारा ,प्रधान संघ अध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर श्रीमती जयदेवी दुबे के हाथों झंडारोहण किया गया।इस मौके फर प्रधान संघ अध्यक्ष श्रीमती जय देवी ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पूरे प्रदेश मे धूमधाम के साथ मनाया

जा रहा है । श्रीमती जय देवी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के ही दिन संविधान लागू हुआ था । प्रधान संघ अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो मे जो गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है इससे हमारे समाज मे एक अच्छा संदेश जाता है । मै सभी को 71 वें गणतंत्र दिवस की ढ़ेर सारी बधाई देती हूं और ईश्वर से प्राथना करती हूँ कि आप सभी के कारोबार मे निरंतर बढ़ोत्तरी होती रहे और निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहे । इसके साथ ही विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य शालिक राम पटेल ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद दिलाया । इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकगण , कर्मचारी व प्रतिष्ठित लोग मौके पर मौजूद रहे ।
रिपोर्ट राकेश कुमार दुबे तहसील रिपोर्टर भारतीय सहारा
