के.रविन्द्र नायक 22 जनवरी 2020 को बिभिन्न स्थानों पर करेंगे निरीक्षण
जौनपुर (सू0वि) । मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि नोडल अधिकारी जनपद जौनपुर/सचिव एवं आयुक्त, ग्राम्य विकास उ0प्र0 शासन के.रविन्द्र नायक 22 जनवरी 2020 को अपरान्ह 03.00 से 03.30 बजे तक सई नदी सेतु ग्राम्य पंचायत मनहन जौनपुर का निरीक्षण, 04.00 से 04.30 बजे तक सई नदी सेतु धनेजा घाट जौनपुर का निरीक्षण, 05.00 से 08.30 बजे तक जनपद के समस्त अधिकारियो के साथ बैठक, सायं 08.30 से 09.30 बजे तक ग्राम विकास के विभाग के कार्यो की समीक्षा करेंगे। 23 जनवरी 2020 को प्रातः 09.30 से 10.00 बजे तक कार्यालय उप सम्भागीय परिवहन जौनपुर का निरीक्षण, 10.30 से 11.00 बजे तक विकास खण्ड सिकरारा का निरीक्षण, 11.30 से 12.30 बजे तक ग्राम पंचायत- भभौरी विकास खण्ड सिकरारा में भ्रमण एवं चौपाल, अपरान्ह 12.50 से 01.20 बजे तक थाना सिकरारा का निरीक्षण, 01.20 से 2.00 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकरारा का निरीक्षण, अपरान्ह 03.30 से 04.30 बजे तक गौ-संरक्षण केन्द्र निजामुद्दीन वि0ख0 मडि़याहूं का निरीक्षण करेंगे।
