नागरिक संशोधन बिल को लेकर धारा 144 का पालन कराते हुए पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । आज थाना मुंगराबादशाहपुर में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह की अध्यक्षता में नागरिक संशोधन बिल पर मचे बवाल को देखते हुए धारा 144 का पालन कराने के लिए नगर के संभ्रांत लोगों

को बुलाकर बैठक की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अपील किया । थाना प्रभारी निरीक्षक राम बहादुर चौधरी ने लोगों से कहा कि समाज में किसी भी प्रकार का भ्रामक संदेश ना फैलाएं जिससे सामाजिक माहौल बना रहे।
