एक हजार की संख्या में कम्बल व अंगवत्र भेंट स्वरूप दिया गया
रिपोर्ट.. सुनील मिश्रा,जिला संवाददाता जौनपुर
महराजगंज , जौनपुर । स्वर्गीय पं चन्द्रशेखर पाण्डेय की स्मृति मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भब्य अंगवस्त्र व कम्बल वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम का आयोजन चन्द्रभूषण पाण्डेय, रामनरायन पाण्डेय व सुनील पाण्डेय द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है । इस आयोजन मे गरीब, बिकलांग, विधवा व असहायों को कम्बल प्रदान किया जाता है व आये हुए विशिष्ट अतिथि को अंगवत्र भेट किया जाता है।
इस आयोजन में एक हजार की संख्या में कम्बल व अंगवत्र भेंट स्वरूप दिया गया।
कार्यक्रम मे ब्लाक प्रमुख


महराजगंज, जिलापंचायत, सभी ग्रामसभाओं के प्रधान विश्व हिन्दू परिषद के जिलाअध्यक्ष, हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष,जिलेभर के गणमान्य व आसपास के ग्राम सभा के बडी संख्या के लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को रूप वृहद दिये।
