मानस समिति के अध्यक्ष व समाज सेवी दिनेश मोदनवाल की माता का निधन
शाहगंज। मानस समिति अध्यक्ष व समाज सेवी दिनेश मोदनवाल की माता का शुक्रवार की रात 9 बजे निधन हो गया वह (85) साल की थी।
गुप्ता गली निवासी समाजसेवी व मानस समिति के अध्यक्ष दिनेश मोदनवाल की माता करमा देवी पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थी।कल रात को घर मे उन्होने अन्तिम सांस ली।मौत की खबर सुनते ही उनके घर आने जाने वालों का तांता लग गया।शनिवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर किया गया।इस

दौरान बड़ी तादाद मे लोग उनकी अन्तिम यात्रा मे शामिल हुये। शोक संवेदना में उपस्थित जयप्रकाश मोदनवाल, अशोक कुमार ,राजकुमार मोदनवाल, दिनेश कुमार, पत्रकार विक्की गुप्ता ,आशीष मोदनवाल, आनंद जी मोदनवाल ,प्रमोद मोदनवाल, गुड्डू मोदनवाल, राकेश मोदनवाल, अजय मोदनवाल , विनय मोदनवाल , विजय मोदनवाल ,चंदन मोदनवाल व मनोज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।
