400 मीटर बने विधायक निधि से आर सी सी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । चका जयपाल पुर मुंगरा बादशाहपुर में बने 400 मीटर सड़क जो विधायक निधि से बना है आरसीसी सड़क का बसपा विधायक डॉ सुषमा पटेल द्वारा लोकार्पण किया गया। लोकार्पण करने के बाद गांव के लोगों द्वारा चौपाल रखा गया था जिसके माध्यम से लोगों की जमीनी समस्याओं को विधायक ने सुना । डॉ सुषमा पटेल ने कहा कि उन्होंने ढाई वर्षों के कार्यकाल में छोटी-बड़ी मिलाकर 45 सड़कें बनवाई है, और बताया कि अपने लेटर पैड के माध्यम से



200 गरीब जो गंभीर बीमारी से पीड़ित थे उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ 70 लाख रुपए की मदद कराई । लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर बीमारी के लिए सरकारी मदद के लिए केवल आय प्रमाण पत्र और सरकारी अस्पताल का एस्टीमेट ही होना काफी है । चौपाल में उपस्थित लोगों ने उनका तालियों और फूलों की माला से स्वागत किया । इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान अजीत पटेल, पूर्व प्रधान अनिल चौधरी, छेदीलाल चौधरी, शंकर साईं, दूधनाथ पटेल, नागेंद्र पटेल ,बसपा नेता शैलेंद्र साहू व अन्य लोग रहे।
