जिलाधिकारी की नईपहल,सड़को को गड्ढामुक्त करने के दिये निर्देश
जौनपुर । (सू0वि0) । जिलाधिकारी जौनपुर ने जनपद वासियों के हित के लिए उनकी सविधा के लिए जो नई पहल किया है ऐसा अभी तक कोई जिलाधिकारी ने नही किया था । कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी स्वयं बिभिन्न क्षेत्रो का औचक निरीक्षण करना विद्यालयों मे शिक्षा का अस्तर बढ़ाना, गावों मे जाकर लोगों से शौचालय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ- साथ साफ सफाई को लेकर जो कड़ा कदम उठा रहे हैं वास्तव मे सराहनीय कदम है जिसको भारतीय सहारा की टीम ने स्वयं कई क्षेत्रों मे जाकर देखा और लोगों की जुबानी भी सुना है । भारतीय सहारा भी ऐसे

अधिकारियों को सलाम करता है जो किसानहित , समाजहित और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने का अथक प्रयास कर रहे हैं । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गड्ढामुक्त अभियान सम्बन्धी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, मण्डी परिषद की सड़को को गड्ढामुक्त बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद कल से ही अपनी सड़को को गड्ढामुक्त करने के लिए कार्य शुरु करें। उन्होंने सचिव मण्डी परिषद को निर्देश देते हुए कहा कि 06 माह से 03 साल की, 03 साल से 08 साल की कितनी सड़के है जो गड्ढामुक्त होनी है इसकी रिपोर्ट दो दिन के अन्दर उपलब्ध कराये तथा सड़को को गड्ढामुक्त करने के लिए शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ कराये।
अधि.अभि0 पीएमजीएसवाई ने बताया कि 32 सड़को में 16 गड्ढामुक्त की जा चुकी है शेष सड़को को गड्ढामुक्त करने के लिए कार्य जारी है जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई द्वारा गड्ढामुक्त की गयी 16 सड़को को उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा आरईएस के अवर अभियन्ता की कमेटी बनाकर जांच कराने के निर्देश दिये।
