भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

उत्तर भारतीय संघ लुसाका को आगे बढ़ाने का करेंगे कार्य – जय प्रकाश तिवारी

0 17

लुसाका/ जांबिया । जांबिया देश के लुसाका शहर में मसाला मंत्र रेस्टोरेंट पर उत्तर भारती संग लुसाका द्वारा दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर भारत के कोने कोने से लोग इस शहर में रहते हैं और सभी लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई अच्छे-अच्छे और एक दूसरे के गले लग कर दिवाली का पर्व सौहार्द पूर्वक मनाया गया जहां पर फुलझड़ी एवं पटाखे भी जलाए गए और लोग आपस में मिठाइयां भी बांटी और कार्यक्रम के दौरान कुछ गेम खेला गया जिसमें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से अरविंद कुमार गुप्ता, कानपुर से चेतन सिंह राजावत, जौनपुर से मृदुल मौर्या, मथुरा के श्रीकांत शर्मा, रेनुका वाल्यान, गरिमा और जौनपुर के सुजानगंज के अजय तिवारी की पुत्री निमिषा तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । उसके बाद पुरस्कार वितरण का कार्य संपन्न हुआ । इस गेम को रूपरेखा तैयार करने वाली पूजा तिवारी अनामिका शर्मा जी ने भूमिका निभाई । इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मसाला मंत्रा रेस्टोरेंट्स वुड लैंड लुसाका की डायरेक्टर विहार की रहने वाली श्री सुषमा कुमार जी ने अपना पूर्ण रूप से सहयोग दिया उन्होंने कहा कि उत्तर भारती संघ लुसाका को आगे बढ़ाने के लिए मेरे लिए जो भी सेवा होगा मैं संघ के लिए सदैव तत्पर रहूंगी और हर प्रकार से सहयोग भी करूंगी । इस अवसर पर दिवाकर चौधरी, प्रदीप कुमार, सोनिया, राजगुरु मिश्रा, ओंकार नाथ तिवारी,दीप माला,रूपेश सिन्हा, सोनम दीक्षित, आदि लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन विहार के रविकांत जी ने किया और जनपद जौनपुर के सुजानगंज के पत्रकार जय प्रकाश तिवारी ने आए हुए सभी उत्तर भारतीयों के प्रति आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि इस संगठन को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाना है जिसके लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे और यह उत्तर भारतीयों को विश्वास दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में यह संघ उत्तर भारतीयों के सभी साथियों के साथ हर परिस्थिति तैयार रहेगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More