एकीकृत आपात सेवा 112 और वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा पहल सवेरा की शुरुआत मुख्यमंत्री ने की, 100 नं. की जगह अब 112 नं.
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एकीकृत आपात सेवा 112 और वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा पहल सवेरा की शुरुआत की। डॉयल 100 भवन में इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान भी थे।
उन्होंने कहा कि नई सेवा से पुलिसकर्मी तकनीक के साथ आमजन का विश्वास प्राप्त करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस ने समय के साथ बहुत सुधार किया है। प्रदेश की पुलिस काफी पब्लिक फ्रेंडली होकर आमजन

के करीब पहुचीं। पुलिस की बेहतर व्यवस्था का उदाहरण कुम्भ और चुनाव का सफल आयोजन है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश मे 112 को एकीकृत रूप से हेल्प सेवा के रूप में स्थापित करना है। फायर, एम्बुलेन्स, आपात स्थिति, आदि विभिन्न सहयोग के लिए अलग-अलग फोन नंबर याद करने की जरूरत नहीं होगी। विभिन्न तकनीको के माध्यम से रेस्पोंस टाइम में कमी लाई जाएगी। अब सवेरा पहल के माध्यम से बुजुर्गों को सहायता उपलब्ध कराएगा। इसी प्रकार महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए। बिना भेदभाव के सभी को सुरक्षा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी कुछ समय तक डॉयल 100 साथ चलेगा बाद में 112 ही लगातार चलेगा। अब डॉयल 112 को प्रमोट करना होगा। 108 और 102 मेडिकल सेवा, 1090 और सीएम हेल्पलाइन सभी सेवाएं एक साथ जुडऩे का बेहतर उदाहरण है। अब अलग अलग काम के लिए अलग नम्बर की जरूरत नहीं है। 108 से देर लगे तो 112 डॉयल कर सकता है। नई तकनीक से कॉलर तक सेवा तुरंत पहुंचेंगी। रिस्पांस टाइम के साथ रूट चार्ट भी बने। यूपी पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी बेहरत पहल की है। जिनका कोई सहारा नहीं उनमे नया विश्वास पैदा होगा है। मेरा मानना है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए घर की हिंसा पर हेल्पलाइन भी इससे जुड़े।
इस अवसर पर डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। आज हम एक नई योजना के साथ आ रहे हैं। यूपी पुलिस के नए प्रयोगों में एक नई शुरुआत कर रहे हैं। यूपी 100 का नया नाम होगा 112। एक देश एक नागरिक एक सेवा शुरू कर रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सवेरा अभियान की भी शुरुआत कर रहे है। मुख्यमंत्री योगी के रूप में हमें मार्गदर्शक मिलना हमारे लिए गर्व की बात है।
