बड़ी खबर : स्टार अभिनेता शाहिद शम्स को फिल्म “आर-पार” के लिए किया गया फाइनल
मुम्बई। निर्देशक “रमाकांत प्रसाद” के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म (आर पार) के लिए भोजपुरी जगत के स्टार अभिनेता “शाहिद शम्स” को बतौर मुख्य अभिनेता अनुबंधित कर लिया गया है। इस बात की पुष्टि खुद अभिनेता “शाहिद शम्स” ने कि हैं।
फिल्म के निर्माता भोजपुरी जगत के जाने माने निर्माता “सुनिल गिरी” और निर्देशक “रमाकांत प्रसाद” हैं । तथा फिल्म के गीत और संगीत “विनय विहारी”, कथा-पठकथा “विरु ठाकुर” का है। फिल्म कि कहानी बहुत ही शानदार हैं । इस फिल्म के लिए अभिनेता “शाहिद शम्स”

के साथ साथ अभिनेता “साकेत गिरी” को भी फाइनल कर लिया गया। फिल्म के निर्देशक “रमाकांत प्रसाद” का कहना है कि फिल्म के बाकी स्टार कास्टो को जल्द् ही फाइनल कर लिया जाएगा। फिलहाल हम स्टार अभिनेता शाहिद शम्स को बतौर मुख्य अभिनेता साइन कर लिए हैं ।
पीआरओ “आर्यन पांडे” से एक खास बातचीत में स्टार अभिनेता “शाहिद शम्स” ने बताया कि वे इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है! क्युकि फिल्म कि कहानी बहुत ही दिलचस्प हैं! उनका मानना है कि ये फिल्म उनके कैरियर कि सर्वश्रेष्ठ फिल्मो में से एक होगा! तो वही पीआरओ आर्यन पांडे से फिल्म के निर्देशक रमाकांत प्रसाद का कहना है कि हम बहुत ही खुश हैं कि हमने अपनी फिल्म मे शाहिद शम्स जैसे अभिनेता को साइन कर लिया है। ये वाकई बहुत अच्छी खबर है हमलोगो के लिए। अभिनेता शाहिद शम्स बहुत ही मेहनती और शानदार कलाकार हैं जो किसी भी फिल्म में अपना सत् प्रतिशत देते हैं! उन्होने आगे कहा कि अब हम फिल्म के बाकी कलाकारो को फाइनल करेन्गे जो इस फिल्म के कहानी के अनुरुप अपने आप को ढाल ले।
