भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

आक्रोशित हिदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया

0 8

जौनपुर । यौमे आशूरा (दसवीं मोहर्रम) के जुलूस के दौरान नगर के कायस्थाना मोहल्ले में पत्थरबाजी करने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न किए जाने से आक्रोशित हिदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्य मार्ग

पर रास्ता जाम कर दिया। सीसीटीवी के फुटेज खंगालने के बाद मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर रास्ता जाम समाप्त कर दिया गया।
बीते मंगलवार को कायस्थाना मोहल्ले में जुलूस के दौरान एक युवक की छेड़खानी के आरोप में पिटाई कर दी गई थी। इसके बाद वर्ग विशेष के सैकड़ों लोगों ने जमकर पथराव किया जिसमें धीरज कुमार सोनी व मुन्ना जख्मी हो गए। इससे तनाव का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पथराव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर स्थिति संभाल ली थी। घटना के तीन दिन बाद भी एफआइआर दर्ज न होने से आक्रोशित विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल आदि हिदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुरुवार की सुबह नौ बजे सराय मोहल्ला में नगर के मुख्य मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। एसडीएम मंगलेश दुबे, सीओ विजय सिंह व कोतवाल पर्व कुमार सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। रास्ता जाम करने वालों ने पुलिस पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया। एसडीएम व सीओ ने कोतवाल को मामले को स्वत: संज्ञान में लेते हुए मोहल्ले में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल कर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया तब जाकर रास्ता जाम समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश जायसवाल, कृपा शंकर श्रीवास्तव, राजेश उमरवैश्य, संतोष जायसवाल, गोली पटवा, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
सांसद ने दोनों पक्षों के साथ की बैठक
सांसद बीपी सरोज ने बैठक कर दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद कोतवाल पर्व कुमार सिंह को दोनों पक्षों से उपद्रवियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों को आपस में बैठकर मामला निस्तारित करने की सलाह दी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More