भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सैकड़ो की संख्या में युवाओ ने जागरूक होकर भुईँधरा मोड़ पर चला सफाई अभियान

0 9

सुजानगंज , जौनपुर । क्षेत्र व गाँव वासियों के सहयोग से भुईँधरा टर्निंग पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में 5 घण्टे तक चला सफाई अभियान ज्ञात हो कि भुईँधरा मोड़ पर आए दिन भीषण एक्सीडेंट होता रहता है जिसका कारण सड़क के किनारे जंगली झाड़ थे । एक तरफ से दूसरे तरफ दिखता नहीं था जिससे बाइक सवार हो या कार

चालक वो भिड़ जाते थे और बच गए तो ठीक नही तो इस टर्निंग पर कोई बचता भी नहीं था। अभी दो दिन पहले सराय बिका निवासी हरि राम दुबे का यहीं सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी । बीरेंद्र मिश्रा ( फौजी ) राबेन्द्र तिवारी व पुष्कर मिश्रा के नेतृत्व में और ग्राम प्रधान भुईँधरा दिनेश सिंह के आर्थिक सहयोग से जेसीबी के द्वारा सफाई कराया गया । सैकड़ो की संख्या में युवाओ ने जागरूक होकर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे

तक कड़ी मेनहत करके यह नेक कार्य किया ।
विशेष सहयोगी- श्री सुशील शुक्ला ( डोमपुर) मुन्ना दुबे (प्रेम का पूरा) विनोद पटेल (पूर्व प्रधान) सौरभ यादव (सिवरिहा) मनोज सिंह (सखवट) घनश्याम तिवारी (भुईँधरा) श्री चंद्रेश मिश्रा (पूरा राम सहाय) अग्गू दुबे, संदीप तिवारी,सौरभ तिवारी,अंकित,गजेंद्र ,श्यामू ,नीलेश तिवारी बिभव पाण्डेय,बिक्कू,अनुज ,विवेक,योगेश, आदि लोगो का सहयोग सराहनीय रहा ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More