मकान के चैनल मे उतरा करंट, विवाहिता की हुई मौत
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। सावधानी हटी दुर्घटना घटी ,मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के गांव छनेहता में गत रविवार शाम मकान के चैनल में उतरे करेंट से झुलसी विवाहिता की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ज्ञात हो कि
26 वर्षीय प्रिया पाण्डेय पत्नी अजय पाण्डेय घर के अंदर से बाहर निकलने के लिए चैनल खोल रही थी। तभी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई ।आनन फानन मे परिजन स्वरुपरानी अस्पताल प्रयागराज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना जैसे ही परिजनो को मिली परिवार मे कोहराम मच गया ।
