दंगल का उद्घाटन अजय शंकर दुबे ( अज्जू भईया ) के पिता सुरेश चंद्र दुबे (पूर्व प्रधानचार्य व वरिष्ठ पत्रकार ) ने किया
सुजानगंज, जौनपुर । तीज महोत्सव के उपलक्ष्य मे सबली गांव मे दंगल प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया । दंगल का उद्घाटन मुँगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व विधायक पद प्रत्याशी अजय शंकर दुबे ( अज्जू भईया ) के पिता सुरेश चंद्र दुबे (पूर्व प्रधानचार्य ,वरिष्ठ पत्रकार)

ने किया । ज्ञात हो कि सबेली मे 102 वर्षों से धनुषयज्ञ का कार्यक्रम किया जा रहा है । भारतीय सहारा से बातचीत के दौरान सूर्यमणि पाण्डेय ( नन्हे प्रधान ) ने बताया कि वास्तविक मे 102 वर्षों से यहाँ कार्यक्रम होता आ रहा है । इसके बाद भगवान गणेश ( गणपति ) बैठाया गया । मेला भी लगा । कार्यक्रम मे अतिथि के रुप मे पहुंचे अजय शंकर दूबे प्रतिनिधि पुष्कर मिश्रा ने कहा कि

बड़े सौभाग्य का विषय है कि 102 वर्षों से चला आ रहा कार्यक्रम मे मुझे शामिल होने का मौका मिला मै नन्हें प्रधान जी का ह्दय से आभार ब्यक्त करता हूं । मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज मे एक नया संदेश जाता है इस मौके पर अनिल पाण्डेय नेता, बाबा पाण्डेय , मनोज पाण्डेय , मोनू मौर्या, सनी सिंह, वीरेंद्र पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे ।
