निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-मतदाता सत्यापन 01 सितम्बर को
जौनपुर (सू0वि) । उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2020 के अधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के अन्तर्गत 01 सितम्बर 2019 को मतदाता सत्यापन कार्यक्रम का शुभारम्भ समस्त कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षों द्वारा किया जायेगा। उन्होंने समस्त कार्याध्याध्यक्ष को निर्देशित किया है कि 01 सितम्बर 2019 को मतदाता सत्यापन हेतु जागरुकता करना सुनिश्चित करें। मतदाता सत्यापन एनवीएसपी पोर्टल पर आनलाइन, सीएससी केन्द्रों पर एवं काल सेन्टर 1950 पर निःशुल्क किया जा सकता है।
