भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

ऐतिहासिक जन्माष्टमी के रूप में मुँगराबादशाहपुर थाँना मे मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

0 10

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । थाना मुंगरा बादशाहपुर परिसर मे बड़ी ही धूमधाम के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया । श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम मे विशिष्ट अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक, सांसद कई गणमान्य व्यक्ति इस समारोह में शामिल हुए । प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से और वैदिकमंत्र उच्चारण के साथ रात्रि 12:00 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म संपन्न कराया गया । कार्यक्रम मे आने वाले अतिथियों के लिए जलपान और खाने-पीने का पूरा प्रबंध था । क्षेत्र के

तमाम सामाजिक व्यक्ति पत्रकार , ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पालिका के चेयरमैन व पुलिस विभाग के सभी आला कमान अधिकारी मौजूद होकर इस कार्यक्रम मे अपनी सहभागिता दर्ज कराया । इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमें भजन के भी कार्यक्रम हुए और भगवान कृष्ण की झांकी भी दिखाई गई । राजमणि पाण्डेय एण्ड राम सिंह ग्रुप ने अपनी कला का इस कदर प्रदर्शन किया कि लोग

झूमने पर मजबूर हो गए । कई सारे राष्ट्रीय कलाकारों के द्वारा भजन गीत भी प्रस्तुत किए गए । इस कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र की पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महिला मोर्चा , वर्तमान विधायक सुषमा पटेल , मछली शहर सांसद बीपी सरोज, क्षेत्राधिकारी विजय कुमार ,नगर के प्रबुद्ध समाज सेवी प्रबंधक सिटी पब्लिक स्कूल आलोक कुमार गुप्ता ,पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्ता, समाजसेवी अश्विनी कुमार नानू ,नगरपालिका के वर्तमान चेयरमैन शिव गोविंद साहू ,पत्रकार राम कुमार जयसवाल ,पत्रकार वीरेंद्र कुमार ,विक्की गुप्ता, शुभम गुप्ता मौजूद थे । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस स्टाफ का सहयोग बहुत ही सुंदर रहा । इसके मुख्य भूमिका में कांस्टेबल विमल कुमार द्विवेदी , कांस्टेबल अमित कुमार सिंह , इंद्रदेव सिंह , मनोज मिश्रा , चौबे जी ऐसे तमाम पुलिस के सहयोग से कार्यक्रम बहुत ही बेहतरीन तरीके से सकुशल संपन्न हुआ ।इस समाचार के लिए वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More