हिन्दू युवा वाहिनी ने शोक सभा कर, श्रंद्धाजलि अर्पित किया
सुजानगंज,जौनपुर । हिन्दू युवा वाहिनी सुजानगंज के कार्यकर्ताओ ने ब्लाक अध्यक्ष राहुल सोनी की अध्यक्षता मे हनुमान मन्दिर बलवरगंज बाजार पर शोकसभा का आयोजन कर हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल अग्रहरी रुद्राक्ष की वाराणसी से लौटते समय सड़क दुर्घटना मे असामायिक मुत्यु हो जाने पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।
हिन्दू युवा वाहिनी के जिला कार्यसमिति सदश्य धीरज गुप्ता ने कहा कि हिन्दुत्व के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले हर धार्मिक कार्यो मे बढ़चढ़ के हिस्सा लेने वाले सरल सहज व मृदुभाषी विशाल अग्रहरी रुद्राक्ष अपने कार्यो व व्यवहार के कारण ख्याति प्राप्त करके सभी के ह्रदय मे अपनी जगह बना लिया और सभी का प्रिय बना रहा लेकिन होनी को

कौन टाल सकता है जिनको दर्शन करके वापस लौटते समय सड़क दुर्घटना मे अपनी जान गवानी पड़ी विशाल अग्रहरी रुद्राक्ष की असामयिक मृत्य हिन्दू समाज की अपूर्णनीय छति है इस दुर्घटना मे हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल को गम्भीर रुप से घायल हो जाने पर स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की उपस्थित कार्यकर्ताओ ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया शोक सभा मे पुनीत गुप्ता, अंकित सिंह ,सुभम सैनी, सौरभ उमर,बिपिन बरनवाल,लिटिल तिवारी ,मोहित शर्मा,समेत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
जय प्रकाश तिवारी सुजानगंज जौनपुर
