भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

घर के बाहर बैठी महिला से अज्ञात चोरों ने लूटी सौने की चैन

0 16

मथुरा । मथुरा जनपद में चैन स्नैचिंग की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन चेन स्नेचरों ने आम आदमी के नाक में दम कर रखा है, ताजा मामला सोमवार की शाम थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत इंदु पुरम कॉलोनी का हैं । कॉलोनी में एक वृद्ध महिला अपने मकान के सामने चेयर पर बैठी थी तभी अचानक दो बाइक सवार अज्ञात लुटेरे वृद्ध महिला के गले से सोने की चैन को तोड़कर भाग निकले। लूटी गई चैन लगभग 2 तौले की बताई जा रही हैं।
सूचना मिलते ही एसएसपी शलभ माथुर मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार को घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
वहीं मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि चैन स्नेचरों के सीसीटीवी फुटेज मिल चुके हैं बहुत जल्द इस रैकेट का पर्दाफाश किया जाएगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More