बिजली न आने से खफा ग्रामीणों ने किया प्रयागराज जौनपुर मार्ग जाम
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुँगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम हसनपुर के ग्रामीणों ने विजली व्यवस्था से खफा होकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रयागराज जौनपुर को जाम कर दिया । गांव के लोगों ने बताया कि लगभग 10 दिनो से विजली नही आ रही है । विजली विभाग के उच्च


अधिकारियों को बार- बार फोन करके अवगत करा दिया गया उसके बावजूद भी कोई सुनने वाला नही है । ज्ञात हो कि ग्राम हसनपुर मे सरकारी नलकूप नम्बर 106 यम. एस. जी व ग्रामीणों का लाइट व पम्पिंग सेट वाला ट्रांसफार्मर दोनों 15 जुलाई को जल गया जिसकी सुचना विद्युत उपकेन्द्र मुंगरा बादशाहपुर के अभियंता के यहां शिकायत दर्ज कराई गयी उसी दिन विद्युत हेल्पलाइन पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गयी ।
